बस 1 बार यह बिजनेस शुरू कर दो उसके बाद 20-30 साल तक आराम से बैठ के पैसे गिनते जाओ दोस्तों हम लोग ऐसे बिजनेस की तलाश करते हैं जो एक बार में ही आपको लाखों करोड़ों की कमाई दे तो क्या वाकई में ऐसे कोई बिजनेस होता है जो आपको एक बार में ही लाखों करोड़ों की कमाई दे दे। जी हां दोस्तों ऐसा बिजनेस का नाम है और अखरोट का बिजनेस। कैसे शुरू करना है इस बिजनेस को आइए जानते हैं। अखरोट की खेती को करने के लिए आपको सिंचाई का विशेष ध्यान रखना है। सर्दियों के मौसम में इसके पौधे को 20 से 30 दिन बाद सिंचाई करनी होती है। इस बिजनेस से लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है।
अखरोट है बहुत ही महंगा
हमारे किसानों के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसकी खेती करने से आप बहुत कमाई कर सकते हैं। कई के किसान सोचते हैं कि धान, गेहूं और चना इन पारंपरिक खेती से ही अच्छी खासी कमाई हो सकती है लेकिन यदि वे चाहें तो अखरोट की खेती करके भी बहुत ज्यादा कमाई कर सकते हैं। धान, चना और गेहूं के तुलना में अखरोट बहुत महंगा बिकता है और मार्केट में भी इसकी अच्छी खासी डिमांड है इसे बहुत लोग पसंद करते हैं और खरीदते हैं।
ठंडे और गर्म दोनों मौसम में होता है अखरोट
इसकी खेती ठंडे और गर्म दोनों मौसम में ही की जा सकती है। अखरोट की खेती के लिए 20 से 25 डिग्री के बीच तापमान अच्छा माना गया है उचित तापमान वाले जगह पर इसकी खेती करना इसकी उपज को बहुत अधिक बढ़ा देती है।
इसके पौधे पूरी तरह 7 से 8 महीने में ही विकसित हो जाते हैं तथा यह 4 साल बाद ही फल देना शुरू करता है यह बाद में भी 25 से 30 साल तक उत्पादन देता रहता है।
अखरोट के पौधे को तैयार होने में लगता है कितना समय
अखरोट के पौधे नर्सरी में तैयार किए जाते हैं। इसको तैयार करने के लिए ग्राफ्टिंग विधि अपनाई जाती है। जुलाई और अगस्त का महीना अखरोट के नर्सरी तैयार करने के लिए बेहतर मानी जाती है। बीज रोपाई करने के पश्चात 2 से 3 महीने में पौधे तैयार हो जाते हैं। आपकी इच्छा हो तो आप दिसंबर महीने तक तैयार खेत में इसके पौधे को लगा सकते हैं और उसके पश्चात ही आपको इसकी देखभाल भी करनी पड़ती है।
अखरोट के पौधों की सिंचाई
अखरोट की सिंचाई का समय अलग-अलग होता है। अखरोट की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है, मिट्टी का भुरभुरा होना और बहुत अच्छी बात है। समय पर सिंचाई इसके लिए बहुत उपयुक्त मानी गई है। सिंचाई के लिए गर्मियों में हर सप्ताह तथा सर्दियों में 20 से 30 दिन बाद सिंचाई करना इसके लिए उपयुक्त रहती है। पौधे को 7 से 8 महीने का समय लगता है उसके बाद ही वह पूरी तरह विकसित हो पाता है तथा 4 साल बाद इसमें फल आना शुरू होता है।
जानिए अखरोट की कीमत
अखरोट की कीमत बहुत ही अधिक होती है यह ₹700 से ₹800 तक प्रति किलोग्राम के भाव से बिकता है। इस हिसाब से ₹2800 की आमदनी एक पौधे से ही किसान निकाल लेता है। अगर आपके पास ऐसे 100 पौधे हैं तो आप की कमाई लाखों में होती है।